एक चार्जिंग केबल से हैक हो जाएगा फोन, सेकेंडों में निजी डाटा गायब
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Aug 2019 10:39 AM IST

ये भी पढ़ेंः स्मार्ट TV के जरिए हैकर्स आपके बेडरूम में रख रहे हैं नजर, ये हैं बचने के तरीके
इसका दावा एमजी नाम के एक हैकर ने किया है। हैकर का दावा है उसने एक ऐसा चार्जिंग केबल तैयार किया है जो देखने में आम आईफोन चार्जिंग केबल की तरह ही है लेकिन इस केबल में कई तरह की कोडिंग और स्क्रिप्ट होती है। इसके बाद जैसे ही आप ऐसे केबल को अपने फोन या कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं तो हैकर आपके फोन या सिस्टम को अपने कब्जे में ले लेता है। इसके लिए वह आपके आसपास के किसी वाई-फाई या डिवाइस की मदद लेता है।
ये भी पढ़ेंः सावधान! कहीं ले न डूबे लॉटरी या जैकपॉट का लालच, व्हाट्स एप नंबर हैक कर हो रही धोखाधड़ी
एमजी ने इस मोडिफाई करके तैयार की गई इस केबल को O.MG नाम दिया है। इस केबल के जरिए हैकर आपके सिस्टम में वायरस भेज सकता है और इसके अलावा कआपके सिस्टम में मौजूद जानकारी ले सकता है। हैकर कुछ देर के लिए आपकी स्क्रीन को लॉक कर देते हैं और फिर जैसे ही आप अनलॉक करने के लिए पासवर्ड डालते हैं तो हैकर पूरी डिटेल्स ले लेता है।
OMG! 2 months + 8 devs + O•MG Cable = malicious wireless implant update!
This update brought to you by the chaos workshop elves: @d3d0c3d, @pry0cc, @clevernyyyy, @JoelSernaMoreno, @evanbooth, @noncetonic, @cnlohr, @RoganDawes
More info: https://mg.lol/blog/omg-cable/ #OMGCable
868 people are talking about this

No comments:
Post a Comment