Tuesday, September 3, 2019

न्यू सर्विस /अब आपके घर को सुरक्षा भी देगी जियो, सिक्योरिटी के लिए ला रही जियो गेट सर्विस

न्यू सर्विस /अब आपके घर को सुरक्षा भी देगी जियो, सिक्योरिटी के लिए ला रही जियो गेट सर्विस




Jio to Launch Apartment Security Service Called Jio Gate

  • जियो कॉम्प्लेक्स सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • देश में अपराध और चोरी मुक्त माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं : रिलायंस जियो

Sep 04, 2019, 10:31 AM IST
गैजेट डेस्क. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो कॉम्प्लेक्स सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सर्विस को कंपनी ने जियो गेट (Jio Gate) नाम दिया गया है। बता दें कि 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर सर्विस लॉन्च करने जा रही है। इसी इवेंट में कंपनी जियो गेट का भी ऐलान कर सकती है।

1.  इन पर नजर रखेगा जियो गेट

कंपनी के ऑफिशियल ऐप स्टोर और गूगल प्ले द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक जियो का यह ऐप विजिटर मैनेजमेंट, डेली स्टाफ की एंट्री और एग्जिट, डिलिवरी पर्सन और कैब्स जैसी सर्विस पर अपनी नजर रखेगा। रिलायंस जियो ने अपने ऐप डिस्क्रिप्शन में लिखा, "हम सिक्योरिटी मैनेजमेंट का तरीका बदल रहे हैं। हम आपके घर को ज्यादा सुरक्षित बना रहे हैं। साथ ही अपराध मुक्त और चोरी मुक्त माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं।" कंनपी इस सर्विस को कब शुरू करेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
इन पर नजर रखेगा जियो गेट कैब 






2. इंटरकॉम डिवाइस की तरह यूज होंगे स्मार्टफोन

जियो गेट ऐप यूजर्स को अपना स्मार्टफोन इंटरकॉम की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। जिससे यूजर्स विजिटर को आसानी से विजिट करने की परमिशन दे पाएंगे। उन्हें विजिट करने से मना भी कर सकेंगे। इमरजेंसी की स्थिति में यूजर अपनी फैमिली और सिक्योरिटी गार्ड को पैनिक अलर्ट भी भेज सकेंगे।






No comments:

Post a Comment