
Study By Facebook: यह एक ऐप का नाम है। इस आप को यजर को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद यूजर को फोन ट्रैक करने की परमीशन देनी होगी। इससे कंपनी यूजर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर, किसी खास ऐप पर बिताए गए समय, देश, डिवाइस और नेटवर्क टाइप की जानकारियां इकट्ठा करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि इस तरह की ऐप से उन्हें यूजर की पसंद का पता चलता है और वो उन्हें ज्यादा बेहतर सर्विस उपलब्ध कराती है।
डाटा एक्सेस की जानकारी: कंपनी ने कहा है कि वो इस प्रोग्राम के तहत लिए जाने वाले सभी डाटा की जानकारी यूजर को दी जाएगी। साथ ही फेसबुक ने बताया कि जो भी यूजर इस प्रोग्राम को ज्वाइन करेगा उसकी सभी जानकारी सुरक्षित रहेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वो यूजर का कम से कम डाटा का इस्तेमाल करेगी। ऐप के कॉन्टेंट से कोई भी डाटा नहीं लिया जाएगा।
जानें यूजर्स को मिलेंगे कितने पैसे: कंपनी यूजर्स को इस प्रोग्राम के लिए कितना पैसा देगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने इससे पहले भी इस तरह का एक प्रोग्राम शुरू किया था जिसके जिसके लिए कंपनी ने यूजर्स को 20 डॉलर प्रति माह का भुगतान किया था।
No comments:
Post a Comment