Tuesday, August 20, 2019

नया फीचर /फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, अमेजन प्राइम को मिलेगी चुनौती

नया फीचर / फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, अमेजन प्राइम को मिलेगी चुनौती

Flipkart rolls out video service on its Android app to take on Amazon Prime know how to use

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट का लेटेस्ट वर्जन 6.17 डाउनलोड करना होगा
  • फिलहाल ने इसे सिर्फ एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए जारी किया है
  • फ्लिपकार्ट वीडियो पर Voot, Arre, Viu और TVF के वीडियो और मूवी उपलब्ध है

Dainik Bhaskar

Aug 18, 2019, 12:12 PM IST
गैजेट डेस्क. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसे सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। फ्लिपकार्ट इसके जरिए भारतीय बाजार में उपलब्ध अमेजन की प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस को चुनौती देगी। कंपनी ने अपनी इस सर्विस के बारे में पिछले महीने ही ऐलान कर दिया था जिसके बाद कंपनी ने इसे यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसे समय फ्लिपकार्ट वीडियो सर्विस पर Voot, Arre, Viu और TVF के वीडियो और मूवी उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट हेड ग्रोथ और मोनेटाइजेशन प्रकाश सिकारिया का कहना है कि हमने अपने वीडियो सर्विस को मार्केट की डिमांड को देखते हुए तीन मुख्य बातों के आधार पर तैयार किया है जिसमें फ्री, क्यूरेटेड और पर्सनलाइज्ड शामिल है। हमे मुख्य उद्देश्य है कि ग्राहकों को प्रीमियम कंटेंट को देखने के लिए ज्यादा पैसे न चुकाने पड़े, इसलिए हम अपने ग्राहकों को वर्तमान में उपलब्ध सर्विसेस के कुछ देना चाहते हैं।
वॉलमार्ट की स्वामित्व कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को जारी करना शुरू कर दिया है जो शुरुआती तौर पर सिर्फ एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस नई सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए फ्लिपकार्ट यूजर्स को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लेटेस्ट वर्जन 6.17 डाउनलोड करना होगा।
प्रतिद्वंद्वी कंपनी अमेजन भारत में अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस अमेजन प्राइम के लिए सालाना 999 रुपए लेती है। अगर कोई यूजर मासिक सब्सक्रिप्शन लेना चाहता है तो उसे 129 रुपए हर महीने देने होते हैं। अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर को प्लेटफॉर्म से खरीदे गए सामान की स्पीडी डिलीवरी भी मिलती है। फ्लिपकार्ट के पास अभी 15 करोड़ यूजर हैं। कंपनी आने वाले वर्षों में इनकी संख्या को बढ़ाकर 35 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए वह देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों को भी टार्गेट कर रही है।

No comments:

Post a Comment