
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में ‘WhatsApp From Facebook’ टैग स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि Facebook की स्वामित्व वाले तीनों प्लेटफॉर्म्स Facebook Messanger, Instagram और WhatsApp में Facebook अपने नाम को जोड़ने लगा है। हाल ही में Instagram में भी ‘Instagram From Facebook’ नेम टैग स्पॉट किया गया है। एक यूजर द्वारा रिपोर्ट की गई जानकारी के मुताबिक, WhatsApp में के सेटिंग्स ऑप्शन में ‘WhatsApp From Facebook’ टैग स्पॉट किया गया है।
Facebook ने इस साल की शुरुआत में अपने दोनों मैसेजिंग ऐप्स Instagram और Whatsapp में अपने नाम को जोड़ना शुरू कर दिया था। जिसे Facebook ने भी कंफर्म किया था। Facebook के प्रवक्ता ने कहा कि, हमारी प्रोडक्ट और सर्विस को लेकर नीतियां साफ है। पिछले सप्ताह ही कुछ यूजर्स को Instagram में भी ‘Instagram From Facebook’ नेम टैग दिखा था। इससे ये साफ होता है कि Facebook अपनी सभी सर्विस और प्रोडक्ट्स पर अपने स्वामित्व को दर्शाने लगा है।
No comments:
Post a Comment